close
सामग्री पर जाएँ

मुजतबा ख़ामेनेई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
BERJAYA
मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई

मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई (जन्म: 8 सितंबर 1969) ईरानी राजनीतिज्ञ और शिया धर्मगुरु हैं, जो 8 मार्च 2026 से ईरान के सर्वोच्च नेता हैं।[1] ख़ामेनेई परिवार के सदस्य और दूसरे सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के दूसरे पुत्र, उन्होंने 1999 से 2026 तक राजनीतिक और सुरक्षा मामलों के लिए सर्वोच्च नेता के उप चीफ़ ऑव स्टाफ़ के रूप में कार्य किया।

मुज्तबा मशहद में अज़ेरी-फ़ारसी खामेनेई परिवार में जन्मे। जब वे नौ वर्ष के थे, तब उनके पिता ईरानी क्रांति में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे। मुज्तबा ने प्रारंभिक शिक्षा सरदश्त और महाबाद में प्राप्त की और तेहरान से हाइ स्कूल की पढ़ाई पूरी की; इसके बाद, अपने पिता और महमूद हाशमी शाहरूदी के मार्गदर्शन में इस्लामी धर्मशास्त्र का अध्य्यन किया। मुजतबा 1987 में इस्लामिक रेव्अलूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) में शामिल हुए और ईरान-इराक़ युद्ध में सेवा की। 1999 में धर्मगुरु बनने के लिए क़ोम में अपनी पढ़ाई जारी रखी और बाद में क़ोम मदरिसा में धर्मशास्त्र के शिक्षक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 2009 में बसीज़ अर्धसैनिक स्वयंसेवी मिलिशिया का नियंत्रण संभाला।

2026 के ईरान युद्ध में अपने पिता (अली ख़ामेनेई) की हत्या के बाद, मुज्तबा को ईरान की विशेषज्ञ सभा द्वारा उनके उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया। राजनीतिक विचारधारा और न्यायशास्त्र में उन्हें ईरानी सिद्धांतवादियों में सबसे कट्टरपंथी माना जाता है। [2] विश्लेषकों ने आम तौर पर उन्हें अपने पिता की तुलना में ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल माना है,[3] और वे परमाणु हथियारों के खिलाफ अली ख़ामेनेई के फ़तवे की पुनर्व्याख्या का समर्थन करते है।

राजनीतिक और धार्मिक दृष्टिकोण

[संपादित करें]
BERJAYA
ख़ामेनेई 2019 में

अहमदीनेझ़ाद के लिए समर्थन

[संपादित करें]

ख़ामेनेई ईरानी पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेझ़ाद से संबद्ध थे[4] और उन्होंने 2005 और 2009 के विवादास्पद राष्ट्रपति चुनावों में अहमदीनेझ़ाद का समर्थन किया। [5] [6] पत्रकारों ने कहा कि उन्होंने 2009 में अहमदीनेझ़ाद की चुनावी जीत को "सुनियोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाई" के रूप में माना। [7] [8]

निजी जीवन

[संपादित करें]
BERJAYA
2018 में मुज्तबा व उनके बच्चे।

2026 में ईरानी सरकार के अनुसार, उनकी पत्नी, उनके माता-पिता और उनके एक बेटे की अमेरिका-इसराइल हमलों में मौत हो गयी थी। [9] [10] [11]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

महमूद अहमदीनेझ़ाद

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने".
  2. Walker, Josephine (8 March 2026). "Iran's next supreme leader: Khamenei's hardline son Mojtaba". Axios (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 8 March 2026.
  3. Clawson, Patrick; Nadimi, Farzin (5 March 2026). "What Kind of Supreme Leader Would Mojtaba Khamenei Be?" (अंग्रेज़ी भाषा में). The Washington Institute for Near East Policy. मूल से से 9 March 2026 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 March 2026.
  4. Julian Borger (22 June 2009). "Mojtaba Khamenei: gatekeeper to Iran's supreme leader". The Guardian. मूल से से 6 September 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 June 2009.
  5. Jeffrey Fleishman (25 June 2009). "Iran supreme leader's son seen as power broker with big ambitions". Los Angeles Times. मूल से से 26 June 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 June 2009.
  6. "Who is Mojtaba Khamenei, frontrunner to be Iran's supreme leader?". Reuters. 4 March 2026. अभिगमन तिथि: 5 March 2026.
  7. Borger, Julian (8 July 2009). "Khamenei's son takes control of Iran's anti-protest militia". The Guardian. मूल से से 7 September 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 July 2009.
  8. "The Man in the Shadow: Mojtaba Khamenei". PBS. मूल से से 9 November 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 September 2017.
  9. Fassihi, Farnaz (3 March 2026). "Ayatollah Ali Khamenei's Son Emerges as Leading Choice to Be His Successor". The New York Times (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0362-4331. अभिगमन तिथि: 4 March 2026.
  10. "Daughter and grandchild of Iran's Khamenei killed in US-Israeli strikes, state media says". Reuters. 28 February 2026. अभिगमन तिथि: 9 March 2026.
  11. "A son of Iran's late supreme leader is a possible candidate to replace his father as war rages". Arab News. 4 March 2026. अभिगमन तिथि: 8 March 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

BERJAYA विकिमीडिया कॉमन्स पर Mojtaba Khamenei से सम्बन्धित मीडिया

राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
अली ख़ामेनेई
ईरान का सर्वोच्च नेता
2026–अबतक
पदस्थ