ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3 | |
|---|---|
गेम का लोगो | |
| निर्माणकर्ता | DMA डिज़ाइन[a] |
| प्रकाशक | रॉकस्टार गेम्स |
| निर्माता | लेस्ली बेन्ज़ीज़ |
| प्रोग्रैमर |
|
| लेखक |
|
| संगीतकार |
|
| शृंखला | ग्रैण्ड थैफ्ट ऑटो |
| इंजन | RenderWare |
| कंप्युटर मंच | |
| प्रकाशन | |
| शैली | एक्शन-एडवेंचर |
| मोड | एकल-खिलाड़ी |
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3 2001 का एक एक्शन-एडवेंचर गेम है जिसे DMA डिज़ाइन द्वारा विकसित किया गया है और रॉकस्टार गेम्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सिलसिले में पहला 3डी गेम है। लिबर्टी सिटी में स्थापित, न्यूयॉर्क शहर पर आधारित, कहानी क्लाउड का अनुसरण करती है, जो एक मूक नायक है जो गुनाह, ड्रग्स, गैंग वॉर और भ्रष्टाचार की दुनिया में उलझ जाता है। गेम तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से खेला जाता है और इसकी दुनिया पैदल या वाहन द्वारा नेविगेट किया जाता है। इसका खुली दुनिया का डिज़ाइन प्लेयर को लिबर्टी सिटी में आज़ादी से घूमने देता है।
विकास को एडिनबर्ग स्थित DMA डिज़ाइन और न्यूयॉर्क शहर स्थित रॉकस्टार के दरमियाँ शेयर किया गया था। विकास में पहली बार मशहूर ग्रैंड थेफ्ट ऑटो तत्वों को पूरी तरह से 3डी दुनिया में बदलना था। 11 सितंबर के हमलों के बाद गेम आने में देरी हुई जससे टीम को संदर्भों और गेमप्ले में नामुनासिब चीज़ों में बदलाव लाने का वक़्त मिल गया। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3 को अक्टूबर 2001 में प्लेस्टेशन 2 के लिए, मई 2002 में विंडोज के लिए और नवंबर 2003 में एक्सबॉक्स के लिए जारी किया गया था। 2011 में दसवीं सालगिराह पर मोबाइल पोर्ट जारी किए गए थे, इसके बाद 2021 में बीसवीं सालगिराह के लिये एक पुनःनिपुण वर्ज़न जारी किया गया था।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3 को इसकी अवधारणा, गेमप्ले, आवाज़ की डिजाइन और दृश्य निष्ठा के लिए दाद मिली, लेकिन इसकी हिंसक और यौन सामग्री के लिए विवाद उत्पन्न हुए। इसे कई गेमिंग प्रकाशनों से साल के अंत में तारीफ़ मिली, और इसे खुली दुनिया की अवधारणा में एक ऐतिहासिक गेम माना जाता है, जो कंसोल की छठी पीढ़ी के सबसे अहम गेम में से एक, और अब तक के सर्वश्रेष्ठ वीडियो गेम में से एक है। यह 2001 का सबसे ज़्यादा बिकने वाला वीडियो गेम था और 1.6 करोड़ से ज़्यादा प्रतियों की सेल के साथ सबसे ज़्यादा बिके जाने वाले प्लेस्टेशन 2 गेम में से एक था। इस गेम के बाद ग्रैंड थेफ्ट ऑटोः वाइस सिटी (2002) और दो प्रीक्वल, एडवांस (2004) और लिबर्टी सिटी स्टोरीज (2005) आए।
- ↑ All releases other than the original PlayStation 2 version were released under the studio's new name, Rockstar नॉर्थ.[1] Ported to Xbox by Rockstar Vienna.[2] 10 Year Anniversary Edition developed by War Drum Studios.[3]
<ref> टैग्स हैं मगर कोई संबंधित <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला।
