बिज़नेस मॉडल

Change.org एक सामाजिक उद्यम और प्रमाणित बी-कॉर्पोरेशन है। बी लैब, एक निष्पक्ष प्रमाणिकरण समूह, बी-कॉर्पोरेशनों के लिये सामाजिक और पर्यावरण संबंधी उप्लब्धि, ज़िम्मेदारी, और पारदर्शिता के उच्च स्तर तय करता है। बी-कॉर्पोरेशनों के लिये इन स्तरों तक पहुँचना आवश्यक है।

हमारा मिशन है हर जगह लोगों को वह बदलाव लाने के लिये सशक्त करना जो वे देखना चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह मिशन पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है लाभनिरपेक्ष संस्था की मान्यताओं को टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप की नवीनता और सुकार्यता से मिलाना.

हमारी रेवेन्यू यानि अाय, ग्राहक संगठनों से और उपयोगकर्ताओं से अाती है।

सैंकड़ों संगठन Change.org पर प्रायोजित अभियान चलाकर अपने मुद्दे अागे बढ़ाते हैं और नये समर्थक जुटाते हैं।

लोग याचिकाएं प्रचारित कर सकते हैं और Change.org सस्टेनर (सहायक) बनकर मंच को सभी के लिये बड़ा और बेहतर बना सकते हैं।

अब तक हम मिशन-अलाइन्ड निवेश के रूप में 50 मिलियन डॉलर का पूंजीकरण कर चुके हैं। यह निवेश बिज़नेस, टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्रों के लीडरों ने किया है, जैसे रिचार्ड ब्रैन्सन, बिल गेट्स, रेड हॉफ़मैन, अारियाना हफ़िंग्टन, ऐश्टन कुचर और गाय ओसिएरी, जेफ़ वाइनर, इवान विलियम्स, और ओमिदयार नेटवर्क।