DALL·E 2
DALL·E 2 एक ऐसा AI सिस्टम है, जो क़ुदरती अंदाज़ में जानकारी से असली जैसी इमेज और आर्ट बना सकता है.
नए अपडेट
DALL·E 2 टेक्स्ट जानकारी से ओरिजनल, असली जैसी इमेज और आर्ट बना सकता है. यह कॉन्सेप्ट, ख़ासियतों और स्टाइल को आपस में मिला सकता है.





DALL·E 2 टेक्स्ट जानकारी से ओरिजनल, असली जैसी इमेज और आर्ट बना सकता है. यह कॉन्सेप्ट, ख़ासियतों और स्टाइल को आपस में मिला सकता है.
जनवरी 2021 में, OpenAI ने DALL·E को पेश किया. एक साल बाद, हमारा नया सिस्टम, DALL·E 2, 4x ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन के साथ ज़्यादा असली जैसी और एक्यूरेट इमेज जनरेट करता है.


जब कई इवैल्यूटर ने दोनों मॉडल की तुलना की, तो DALL·E 2 को DALL·E 1 के मुक़ाबले ज़्यादा पसंद किया.
- 71.7%
कैप्शन मैचिंग के लिए पसंद किया
- 88.8%
फ़ोटोरियलिज़्म के लिए पसंद किया
संबंधित लेख
सुरक्षा पर फ़ोकस
DALL·E 2 को रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था और अब यह बीटा में उपलब्ध है. हमने जो सुरक्षा निवारण के तरीक़े विकसित किए हैं और जिन्हें बेहतर किए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं:
नुक़सान पहुंचाने वाले जेनरेशन को रोकना
हमने DALL·E 2 में हिंसक, नफ़रती या एडल्ट इमेज बनाने की क्षमता को लिमिटेड कर दिया है. ट्रेनिंग डेटा से सबसे एक्सप्लिसिट कंटेंट को हटाकर, हमने इन कॉन्सेप्ट पर DALL·E 2 के एक्सपोज़र को कम कर दिया है. हमने जानी-मानी हस्तियों समेत असली व्यक्तियों के चेहरों की फ़ोटोरियलिस्टिक जेनरेशन को रोकने के लिए एडवांस्ड तकनीकों का भी इस्तेमाल किया है.
सुरक्षा को बेहतर बनाने के बारे में पढ़ें
ग़लत इस्तेमाल को रोकना
हमारी कंटेंट पॉलिसी यूज़र को अन्य कैटेगरी में हिंसक, अडल्ट या राजनीतिक कंटेंट को जनरेट करने की इजाज़त नहीं देती. अगर हमारे फ़िल्टर ऐसे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और इमेज अपलोड की पहचान करते हैं, जो हमारी नीतियों का उल्लंघन कर सकते हैं, तो हम इमेज जनरेट नहीं करते. ग़लत इस्तेमाल से बचने के लिए हमारे पास ऑटोमेटिड और इंसानों द्वारा निगरानी वाले सिस्टम भी हैं.
कंटेंट पॉलिसी को पढ़ें(एक नई विंडो में खुलेगा)
लर्निंग के आधार पर क़दमवार डिप्लॉयमेंट
असल दुनिया में इस्तेमाल से लर्निंग डिप्लॉय करने और डिप्लॉय किए गए AI की ज़िम्मेदारी का ज़रूरी हिस्सा है. हमने थोड़े-से भरोसेमंद यूज़र के लिए DALL·E 2 का प्रीव्यू करना शुरू किया है. जैसे-जैसे हमने तकनीक की क्षमताओं और सीमाओं के बारे में ज़्यादा सीखा और हमें अपने सुरक्षा सिस्टम पर भरोसा हुआ, हमनें धीरे-धीरे और ज़्यादा यूज़र को जोड़ा और जुलाई 2022 में DALL·E को बीटा पर उपलब्ध कराया.
ख़तरों और सीमाओं को देखें(एक नई विंडो में खुलेगा)
हमें उम्मीद है कि DALL·E 2 लोगों को अपने आपको क्रिएटिव तरीक़े से एक्सप्रेस करने में एम्पावर करेगा.
DALL·E 2 हमें यह समझने में भी मदद करता है कि एडवांस्ड AI सिस्टम हमारी दुनिया को कैसे देखते और समझते हैं, जो इंसानियत को लाभ पहुंचाने वाले AI को बनाने के हमारे मिशन के लिए बहुत अहम है.
रिसर्च एड्वांसमेंट्स
Aditya Ramesh, Prafulla Dhariwal, Alex Nichol, Casey Chu, Mark Chen
इंजीनियरिंग, डिज़ाइन, प्रोडक्ट और प्रोटोटाइपिंग
Jeff Belgum, Dave Cummings, Jonathan Gordon, Chris Hallacy, Shawn Jain, Joanne Jang, Fraser Kelton, Vishal Kuo, Joel Lehman, Rachel Lim, Bianca Martin, Evan Morikawa, Rajeev Nayak, Glenn Powell, Krijn Rijshouwer, David Schnurr, Maddie Simens, Kenneth Stanley, Felipe Such, Chelsea Voss, Justin Jay Wang
संचार, नीति, कानूनी, संचालन, सुरक्षा और संरक्षा
Steven Adler, Lama Ahmad, Miles Brundage, Kevin Button, Che Chang, Fotis Chantzis, Derek Chen, Frances Choi, Steve Dowling, Elie Georges, Shino Jomoto, Aris Konstantinidis, Gretchen Krueger, Andrew Mayne, Pamela Mishkin, Bob Rotsted, Natalie Summers, Dave Willner, Hannah Wong
स्वीकृतियां
इस रिलीज़ में मदद करने वाले और इस पर फ़ीडबैक देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद: Sandhini Agarwal, Sam Altman, Chester Cho, Peter Hoeschele, Jacob Jackson, Jong Wook Kim, Matt Knight, Jason Kwon, Anna Makanju, Katie Mayer, Bob McGrew, Luke Miller, Mira Murati, Adam Nace, Hyeonwoo Noh, Cullen O’Keefe, Long Ouyang, Michael Petrov, Henrique Ponde de Oliveira Pinto, Alec Radford, Girish Sastry, Pranav Shyam, Aravind Srinivas, Ilya Sutskever, Preston Tuggle, Arun Vijayvergiya, Peter Welinder






